फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : एटीएम कैश ट्रे में चिमटी फंसाकर रुपये उड़ाने वाले गिरफ्तार, ऐसे देते थे घटना को अंजाम

Sun, 13 Mar 2022 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसपी क्राइम सतीश चंद्र ने बताया कि यह अंतराज्यीय गिरोह है जिसने मीरजापुर व अन्य जनपदों के साथ ही बिहार, मुंबई में भी एटीएम को निशाना बनाने की घटनाएं अंजाम दी हैं। तीनों आरोपियों पर पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम से रुपये चुराने वाले बदमाश। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटीएम से रुपये न निकलें तो जरा ठीक से जांच लीजिएगा। ऐसा न हो कि रुपये खाते से कट जाएं और रकम आपको मिले भी नहीं। दरअसल ऐसे गिरोह सक्रिय हैं जो एटीएम में छेड़छाड़ कर रुपये उड़ा रहे हैं। ऐसे ही एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए झूंसी पुलिस व एसओजी ने इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वह एटीएम के कैश ट्रे में चिमटी फंसाकर रुपये उड़ा देते थे। इनके कब्जे से 1.10 लाख नकद, छह चिमटियां व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।

विज्ञापन




इनमें भदोही का मोहनलाल विश्वकर्मा और हंडिया के शिवा साहित्य मौर्य व सूबेदार यादव शामिल हैं। झूंसी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह को शनिवार को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध क्षेत्र में ही स्थित एक एटीएम के पास मौजूद हैं। जिस पर उन्होंने एसओजी की मदद से तीनों को पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला कि यह गैंग बनाकर एटीएम को निशाना बनाते हैं।

विज्ञापन

धूमनगंज में एटीएम तोड़फोड़ में भी थे शामिल

एसपी क्राइम सतीश चंद्र ने बताया कि यह अंतराज्यीय गिरोह है जिसने मीरजापुर व अन्य जनपदों के साथ ही बिहार, मुंबई में भी एटीएम को निशाना बनाने की घटनाएं अंजाम दी हैं। तीनों आरोपियों पर पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दिनों धूमनगंज में एटीएम में तोड़फोड़ की घटना में भी संलिप्तता की बात उन्होंने कबूली है। इनके कब्जे से होंडा कार के अलावा सब्बल व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।



ऐसे उड़ाते हैं रकम
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह किस तरह से एटीएम से रुपये उड़ाते हैं।
सबसे पहले सुनसान में स्थित एटीएम को चुनते हैं।
फिर अपने डेबिट कार्ड से एक ट्रांजक्शन करते हैं।
रुपये निकालने के दौरान ही वह एटीएम के कैश ट्रे का शटर तोड़कर उसमें चिमटी फंसा देते हैं।
इससे जब कोई दूसरा व्यक्ति पिन डालकर रुपये निकालने की कोशिश करता तो उसके खाते से रकम कट जाती लेकिन रुपये कैश ट्रे में ही फंसे रह जाते हैं।
परेशान होकर जब व्यक्ति चला जाता था, तब यह एटीएम में जाकर पेचकस या अन्य उपकरणों के सहारे कैश ट्रे में फंसे नोट निकाल लेते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें