कड़ेदीन स्मारक इंटर कॉलेज मदारी में इंटर की जीव विज्ञान की परीक्षा के दाैरान नकल सामग्री के साथ गिरफ्तार कक्ष निरीक्षक को मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। जबकि केंद्र व्यवस्थापक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने बताया था कि सोमवार को पर्यवेक्षक दल ने कड़ेदीन स्मारक इंटर काॅलेज मदारी का औचक निरीक्षक किया था। पुलिस ने कक्ष निरीक्षक वेद व्यास मिश्रा निवासी गदियानी तथा केंद्र व्यवस्थापक बृजराज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। केंद्र व्यवस्थापक बृजराज सिंह अभी तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। मंगलवार को आरोपी केंद्र व्यवस्थापक को हटाकर ओमप्रकाश यादव को चार्ज दिया गया है।
नव नियुक्त केन्द्र व्यवस्थापक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि वह मंगलवार को परीक्षा केंद्र का चार्ज ले लिए हैं उन्होंने कहा। है कि नकलचियों को खैर नहीं है। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है जबकि केंद्र व्यवस्थापक बृजराज सिंह को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।