फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया यूनिवर्सिटी में लाठीचार्ज के विरोध में अर्धनग्न प्रदर्शन, एफआईआर

विज्ञापन
Arrested protest against lathicharge at Jamia University, FIR - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर हुए दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने आनंद सिंह सेंगर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। छात्रसंघ भवन पर अर्द्धनग्न होकर छात्रों ने पुलिस के सामने जाकर कहा गया कि हम खुली पीठ लेकर आए हैं, आप लाठी चलाईए क्योंकि हम छात्र डरने वाले नहीं हैं। अपने अधिकार के लिए हमेशा से लड़े है और लड़ेंगे। इस दौरान दुर्गेश प्रताप सिंह, जितेंद्र धनराज, अजय पाण्डेय बागी, सत्यम कुशवाहा एवं अन्य छात्र उपस्थित रहे। इंस्पेक्टर कर्नलगंज एके त्यागी ने बताया कि धारा 144 लागू होने के बाद भी प्रदर्शन करने पर छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

उधर, एडीजी जोन सुजीत पांडेय और डीआईजी केपी सिंह बुधवार की शाम पुराने शहर पहुंचे। कोतवाली, शाहगंज, खुल्दाबाद और करेली थाने भी गए। यहां फोर्स को सजग रहने के निर्देश दिए और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
डीआईजी केपी सिंह ने बताया कि एडीजी जोन और वह पुराने शहर गए और लोगों से मुलाकात कर एनआरसी से संबंधित बातों को स्पष्ट किया। लोगों को समझाया गया कि अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो कोर्ट समेत कई विकल्प है। हिंसा किसी भी स्थिति में मंजूर नहीं है। जिले में धारा 144 लागू है इसलिए एक जगह चार से ज्यादा लोग इकट्ठे होकर धरना प्रदर्शन या जुलूस नहीं निकाल सकते। दोनों अधिकारी अटाला भी गए। वहां स्थानीय नेताओं तथा आम लोगों से मुलाकात की। उन्होंने थानों पर फोर्स को ब्रीफ किया कि इतनी ठंड के बाद ड्यूटी में उन्हें सजग रहना है। दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी में लगे पीएसी के सिपाहियों से मुलाकात की और ब्रीफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें