फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ को लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Apr 2019 01:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 नवाबगंज के फरीदपुर में दो महीने पहले सराफ से 1.5 लाख के गहने लूटने के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस व 1200 नगद बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


फरीदपुर में रहने वाला कामता प्रसाद सोनी सराफ है। मूल रूप से रीवा का रहने वाला कामता गांव में ही प्रयागराज- लखनऊ हाईवे के किनारे आभूषणों की दुकान चलाता था। 14 फरवरी की शाम वह दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश आ धमके और तमंचा सटाकर 1.5 लाख के गहनों से भरा बैग लेकर भाग निकले। सोमवार को झूंसी थाने में तैनात एसआई वीरेंद्र प्रताप सिंह ने चेकिंग के दौरान गंगोली शिवाला के पास से करन निषाद निवासी झूंसी को पकड़ा।

उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ में पता चला कि वह पिछले साल झूंसी में हुई हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। सख्ती से पूछताछ में पता चला कि वह फरीदपुर में हुई सराफ से लूट की वारदात में भी शामिल था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया कि सराफ से लूट में उसके साथ ऋतुराज प्रताप सिंह व सुभाष सरोज निवासी नवाबगंज और शिवम निवासी करेली शामिल थे। इनमें से ऋतुराज व सुभाष जेल में हैं जबकि शिवम फरार है। पुलिस ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें