फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी, फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Apr 2019 01:49 AM IST
shailendra Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में रंगदारी मांगने की घटना का आरोपी 25 हजार का इनामी बदमाश शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले में उसके साथ शामिल रहने के आरोपी पूर्व सांसद के बेटे शिवांग को पहले ही जेल भेज चुकी है।  कैंट गणेश नगर के दूध व्यापारी देवानंद मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि शिवांग व हिमांशू तिवारी ने 10 हजार रुपये गुंडा टैक्स मांगे थे जिस पर उसने छह हजार रुपये दिए।

विज्ञापन

सात फरवरी को 8.30 बजे रात शिवांग, हिमांशू तिवारी व सेवतांशू दुबे डिजायर कार से उसके घर पर आए और तमंचा सटाकर और रुपये मांगने लगे। मना करने पर गालीगलौच की और भागने पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में कुछ दिनों पहले ही शिवांग को जेल भेजा था। शनिवार को बेली चौकी इंचार्ज विकास सिंह ने आरोपी सेवतांशु को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बताया कि उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें