फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए  क्षेत्रवार बसों का आवंटन, चलेंगी 1200 अतिरिक्त ग्रामीण बसें

Thu, 20 Feb 2025 10:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि स्नान एवं 20 से 28 फरवरी, 2025 के लिए 1200 बसें रिजर्व में रखी गई है, जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि इसके अलावा संगम क्षेत्र में 750 शटल बसें भी चल रही हैं।
 
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ 2025 मेला के अंतिम चरण के सफल संचालन के लिये योगी सरकार 1200 अतिरिक्त ग्रामीण बसों की वृद्धि करेगी। इन बसों का क्षेत्रवार आवंटन किया गया है, जिससे कि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो। सरकार ने महाकुंभ में यात्रियों की अत्यधिक उपलब्धता को देखते हुए बसों की पूर्ति हेतु यह निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


ड्यूटी का निर्धारण होगा सुनिश्चित
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि स्नान एवं 20 से 28 फरवरी, 2025 के लिए 1200 बसें रिजर्व में रखी गई है, जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि इसके अलावा संगम क्षेत्र में 750 शटल बसें भी चल रही हैं। उन्होंने निर्देश दिये है कि अधिकारियों, उपाधिकारियों की ड्यूटी का निर्धारण किया जाये एवं उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाये जिससे कि, बसों का सुचारू संचालन हो सके।

छह क्षेत्रों को आवंटित की गईं बसें
परिवहन मंत्री ने निर्देश दिये है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह क्षेत्रों यथा सहारनपुर, मेरठ, गाज़ियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ से यात्रियों की कम संख्याा के अनुमान के दृष्टिगत प्रयागराज के लिए 25 बसों का प्रस्थान प्रतिदिन सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि पूर्वान्चल के जिलों से आने वाले अतिरिक्त भीड़ को बसों की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, चित्रकूट, अयोध्या एवं देवीपाटन क्षेत्र द्वारा मेला संचालन से इतर संचालित बसों को अधिकतम 300 किमी तक में ही संचालित किया जाये जिससे की आवश्यक्तानुसार शीघ्रतापूर्वक मेला क्षेत्र में भेजा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें