फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना के तकनीकी क्षेत्र में घूमता मिला संदिग्ध, गिरफ्तार

विज्ञापन
Armed in the technical field of Air Force, suspect arrested
विज्ञापन
वायुसेना के तकनीकी क्षेत्र में घूमता मिला संदिग्ध, गिरफ्तार
विज्ञापन

धूमनगंज के बम्हरौली की घटना, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज के बम्हरौली स्थित वायुसेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में रविवार सुबह एक संदिग्ध घूमता मिला। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना पर इंटेलिजेंस ब्यूरो व स्थानीय अभिसूचना इकाई(एलआईयू) की टीम भीपहुंची और आरोपी से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह छह बजे की है। वायुसेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में एक 45 वर्षीय युवक संदिग्ध हाल में घूमता मिला। इस दौरान वायुसेनाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। जानकारी दी गई तो अफसर भी मौके पर पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बसंत राय पुत्र जगदेव निवासी दुलनचक, चौरी जिला आरा बिहार बताया। तलाशी में उसके पास से पांच रुपये का सिक्का मात्र मिला। जिसके बाद उसे धूमनगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाने में वायुसेना स्टेशन बम्हरौली की मुख्य सुरक्षा अधिकारी स्तुति अग्रवाल की ओर से तहरीर देकर बताया गया कि उपरोक्त आरेापी एटीसी के पास घूमता हुआ पकड़ा गया। जिसके बाद खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना पर आईबी व एलआईयू की टीम भी पहुंची और उससे पूछताछ की। इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना है कि पूछताछ में आरोपी का कनिा है कि वह दिल्ली में मजदूरी करता था और कुछ दिनों पहले ही शहर आकर करेली में रह रहा था। हालांकि वह यह नहीं बता पा रहा है कि वायुसेना स्टेशन के भीतर कैसे पहुंच गया। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
बम्हरौली वायुसेना स्टेशन में संदिग्ध के प्रवेश करने की यह पहली घटना नहीं है। दो जुलाई को दोपहर 3.40 बजे एक युवक संदिग्ध हाल में घूमते हुए पकड़ा गया था जिसने अपना नाम सुनीश जायसवाल(31) पुत्र राजीव कुमार जायसवाल निवासी बांसमंडी तिलक रोड बताया। उससे काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। इससे पहले एक अक्तूबर 2018 को पोस्ट 12 से 13 के बीच शरूफ(19) उर्फ शाहरूख संदिग्ध हाल में वायुसेना स्टेशन के भीतर घूमता मिला था। खास बात यह है कि वह भी बिहार का रहने वाला था। उसने अपना खुद को भागलपुर के कुंडलजलगांव जगदीशपुर का रहने वाला बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें