प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर रविवार रात कोढ़निया गांव के सामने क्षेत्र पंचायत सदस्य संगम लाल पाल (58) की अनियंत्रित बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेजा थाने क्षेत्र के कोढ़निया गांव के संगम लाल पाल क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। वह रविवार रात शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों ने उन्हें रामनगर सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद