फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशल आयोजन को बने केंद्रीय कुंभ प्राधिकरण

Sat, 03 Oct 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने केंद्र सरकार से केंद्रीय कुम्भ प्राधिकरण के गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश में चार स्थानों-इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश), हरिद्वार (उत्तराखण्ड), नासिक (महाराष्ट्र) और उज्जैन (मध्य प्रदेश) में प्रत्येक बारह वर्ष पर कुंभ और हर छह साल पर इलाहाबाद और हरिद्वार में अर्धकुंभ लगता है। ऐसे में इन चारों राज्यों में कुंभ पर्व के व्यवस्थित आयोजन के लिए केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कुम्भ प्राधिकरण की स्थापना की जानी चाहिए।
विज्ञापन


नासिक से गोवर्धन जाते हुए शुक्रवार को इलाहाबाद प्रवास के दौरान उन्होंने नदियों की स्वच्छता की बात भी कही। गंगा की तरह ही देश की अन्य नदियों की स्वच्छता को लेकर भी ठोस कार्य योजना लागू करने की जरूरत है। कहा, नासिक के बाद अब संतों का ध्यान उज्जैन कुंभ की ओर है लेकिन वहां भी क्षिप्रा की स्थिति संतोषजनक नहीं है। क्षिप्रा में प्रदूषण चिंता का विषय है। कुंभ पर्व से पहले ही क्षिप्रा की निर्मलता के लिए भी सरकार को सजग होना चाहिए ताकि संतों को स्वच्छ जल मिल सके। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा गया है। जल्द ही उनसे मुलाकात करके उन्हें स्थितियों से अवगत कराते हुए संतों की ओर से क्षिप्रा की निर्मलता केलिए अनुरोध किया जाएगा।

स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने देश की सीमाओं पर बढ़ रही अशांति को लेकर चिंता व्यक्त
करते हुए कहा, इन क्षेत्रों के युवाओं को देश की मुख्य धारा से जोड़ने और उन्हें संस्कारित करने का प्रयास जारी है। मठ देश की एकता और अखण्डता के लिए भी काम करें, इन्हीं उद्देश्यों के साथ देश की सीमाओं पर 51 मठों की स्थापना की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें