कोरांव विधायक राजमणि कोल के प्रयास के बाद विकासखंड कोरांव के देवी बांध ग्राम पंचायत में पशु चिकित्सालय के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। निर्माण कार्य के बाबत बृहस्पतिवार को पत्र जारी होने के बाद विधायक राजमणि कोल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।
विधायक राजमणि कोल ने बृहस्पतिवार को सायं कहा कि मूलभूत सुविधाओं को विकसित करना ही मेरा एक लक्ष्य है। जिसके क्रम में देवी बांध गांव में पशु चिकित्सालय के निर्माण कार्य की मंजूरी अब मिल चुकी है। जिसका टेंडर भी हो चुका है, निर्माण कार्यदाई संस्था भी नामित हो चुकी है। शीघ्र ही पशु चिकित्सालय के निर्माण कार्य का आरंभ किया जाएगा।