फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ निगरानी याचिका सुनवाई के लिए मंजूर

Fri, 26 Mar 2021 12:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य के खिलाफ दाखिल निगरानी को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है । न्यायालय ने विपक्षी गण को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है । प्रकरण की सुनवाई 19 अप्रैल 2021 को होगी ।  यह आदेश जिला जज अमरजीत त्रिपाठी ने निगरानी कर्ता अधिवक्ता राकेश नाथ पांडे को सुन कर दिया है। 
विज्ञापन


जिला न्यायालय के अधिवक्ता राकेश नाथ पांडे  ने सीआरपीसी की धारा 156(3)  के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अंबुज शर्मा अवर सचिव एवं केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली, अरुण कुमार सहायक लोक सूचना अधिकारी प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली, को पक्ष बनाकर मुकदमा दर्ज करने और विवेचना कराए जाने  की  अर्जी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दिया था। जिस पर सुनवाई के बाद सीजेएम नीरज कुशवाहा ने नौ फरवरी 2021 को प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया था।  अधिवक्ता ने सीजेएम के आदेश को जिला जज के न्यायालय में निगरानी दाखिल कर चुनौती दी है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें