नैनी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। आयोजन प्रधानाचार्य एस के श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ। मेले में टाटा मोटर्स लिमिटेड लखनऊ, आमदनी प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद, प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी, एनटीपीसी मेजा प्रयागराज आदि कंपनियों ने हिस्सा लिया।
मेले में लगभग 340 प्रतिभागी मौजूद रहे। इसमें लगभग 200 छात्रों का चयन किया गया। इस अवसर पर अमृत लाल गुप्ता, राकेश शर्मा, एस प्रसाद, रामसमुझ, नगीना सिंह, सुशीला, मीडिया प्रभारी नंद किशोर बिंद, फुल प्रकाश, रश्मि श्रीवास्तव, भोलानाथ, सूर्यमणि सहित संस्थान के कर्मचारी मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नंदकिशोर बिंद ने दी। संवाद