फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन

Sat, 18 Jul 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को राज्य सरकार की ओर से विवेकानंद यूथ अवॉर्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) से सम्मानित किया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने पात्र युवाओं से आवेदन की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक जिला युवा कल्याण कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन



जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के पुरस्कार के लिए एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2024 के बीच किए गए कार्यों को आधार माना जाएगा। आवेदन करने वाले युवक एवं युवतियों की आयु 15 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के लिए पत्र विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय (कक्ष संख्या -47) से प्राप्त किए जा सकते हैं।
इन श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार
यह पुरस्कार उन युवाओं को दिया जाएगा जिन्होंने खेलकूद, सामाजिक वनीकरण, परिवार कल्याण, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा, स्वच्छता अभियान, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति, साहित्य, मानवाधिकार, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सामुदायिक सेवा, सक्रिय नागरिकता, स्मार्ट लर्निंग समेत अन्य सामाजिक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें