इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के पीजी व प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के सम व विषम सेमेस्टर के नियमित छात्रों के लिए स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) और विशेष परीक्षा के आवेदन की तिथियां घोषित कर दी हैं।
परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दोनों प्रक्रियाओं के लिए आवेदन मंगलवार से शुरू होंगे। स्क्रूटनी के इच्छुक छात्र-छात्राएं 17 अगस्त तक एफसीआई भवन स्थित परीक्षा विभाग में आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।
अंतिम वर्ष के सम व विषम सेमेस्टर के नियमित छात्र-छात्राएं विशेष परीक्षा के लिए 21 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन पत्र परीक्षा विभाग में जमा करना होगा।