फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी भर्ती के तहत 1647 पदों के लिए आवेदन शुरू

Tue, 17 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सीधी भर्ती के तहत विज्ञापित 1647 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगलवार को शुरू हो गया। आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए दो दिन पहले ही घोषणा की थी। इसमें प्रवक्ता, सहायक सांख्यिकी अधिकारी समेत कई पद शामिल हैं। पद के अनुसार योग्यता भी अलग-अलग है। सबसे अधिक 376 पद चिकित्सा शिक्षा विभाग में 31 विषयों में प्रवक्ता के हैं। इनके अलावा राज्य नियोजन संस्थान और इसी के नवीन शाखा में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के क्रमश: 373 तथा 19 पद, उद्योग विभाग में सांख्यिकी अधिकारी के 16 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


  राज्य योजना आयोग में शोध अधिकारी के नौ, दुग्धशाला विकास विभाग में वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के आठ, खान निरीक्षक के 45 पदों पर भी भर्ती होगी। इनके अलावा राजकीय पालिटेक्निक संस्थान में 21 विषयों में प्रवक्ता के 118, कार्यशाला अधीक्षक के पांच, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन अधिकारी एवं शोध अधिकारी के एक-एक पद पर भर्ती होगी। प्राविधिक शिक्षा विभाग के अभियंत्रण में प्रवक्ता के 143 और कार्यशाला अनुदेशक के 58, जिला पंचायत में अवर अभियंता के 22, उद्योग विभाग में सहायक प्रबंधक के 63 पदों पर भर्ती होगी। इस विज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा सेवा (पुरुष) में 14 विषयों के प्रवक्ता पद पर 117 तथा महिला संवर्ग में 16 विषय के 217 पदों पर भर्ती होगी। समाज कल्याण विभाग में आश्रम पद्धति प्रवक्ता के 22 पद समेत कई अन्य विभागों में भर्ती होगी। आयोग ने इन पदों के लिए 18 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें