फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : इंदिरा मैराथन के लिए चार नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में लिए जाएंगे आवेदन

Thu, 24 Oct 2024 04:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्लास्टिक मुक्त, हरित कुंभ, स्वच्छ कुंभ के बैनर पोस्टर इंदिरा मैराथन के रास्ते में लगाए जाए, जिससे कि महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर स्वच्छ कुंभ ग्रीन महाकुंभ का प्रचार प्रसार हो सके। वहीं, क्रीड़ा अधिकारी ने बताया गया कि इंदिरा मैराथन के लिए चार नवंबर से ऑनलाइन आवेदन और 10 नवंबर से स्टेडियम में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
इंदिरा मैराथन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 नवंबर 2024 को होने वाली 39वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने मैराथन मार्ग पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती करने, अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी को मैराथन मार्गों की मरम्मत कराने, नगर निगम को साफ-सफाई, स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों को दवा की किट के साथ एंबुलेंस, ट्रैफिक की व्यवस्था और जिला विद्यालय निरीक्षक को अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


प्लास्टिक मुक्त, हरित कुंभ, स्वच्छ कुंभ के बैनर पोस्टर इंदिरा मैराथन के रास्ते में लगाए जाए, जिससे कि महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर स्वच्छ कुंभ ग्रीन महाकुंभ का प्रचार प्रसार हो सके। वहीं, क्रीड़ा अधिकारी ने बताया गया कि इंदिरा मैराथन के लिए चार नवंबर से ऑनलाइन आवेदन और 10 नवंबर से स्टेडियम में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 39 इंदिरा मैराथन में प्रथम विजेता को दो लाख, द्वितीय को एक लाख एवं तृतीय विजेता को 75 हजार की धनराशि के साथ 11 लोगों को 10-10 हजार सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें