फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल सेक्टर स्कीम छात्रवृत्ति के लिए आवेदन जल्द

Mon, 10 Jun 2019 01:07 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
scholarship
विज्ञापन

सेंट्रल सेक्टर स्कीम की छात्रवृत्ति के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। यह छात्रवृत्ति केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से देश भर के मेधावी छात्र-छात्राओं को दी जाती है और इसमें यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों का भी कोटा है।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट की परीक्षा में 80 पर्सेंटाइल से अधिक वाले छात्र-छात्राएं इसके लिए अर्ह हैं। इसके तहत स्नातक स्तर पर प्रति माह एक हजार और परास्नातक स्तर पर प्रतिमाह दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रावधान है। यूपी बोर्ड के तीन लाख 21 हजार 264 छात्र-छात्राएं इसके लिए अर्ह हैं लेकिन इनमें से 11460 विद्यार्थियों को ही छात्रवृत्ति मिलनी है, जिसमें छात्र-छात्राओं का अनुपात 50-50 फीसदी है। अर्ह छात्र-छात्राओं में देखा जाएगा कि इनमें से कितनों ने नियमित रूप से विश्वविद्यालयों या कॉलेजों में प्रवेश लिया है। 

साथ ही कुछ अन्य मानकों के आधार पर भी मूल्यांकन होगा और इसके बाद छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों का चयन होगा। यूपी बोर्ड ने छात्रवृत्ति के लिए कटऑफ भी जारी कर दिया है। कला वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 303, विज्ञान वर्ग के लिए 333 और कॉमर्स वर्ग के लिए 314 कटऑफ अंक निर्धारित किए गए हैं। छात्रवृत्ति के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें