कई अभ्यर्थियों ने सही जगह पर नहीं किया है हस्ताक्षर
किसी की तस्वीर निर्धारित आकार में नहीं है तो किसी के हस्ताक्षर सही जगह पर नहीं हैं। फोटो एवं हस्ताक्षर को लेकर ऐसी ही कई गलतियां की गईं हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के फोटो एवं हस्ताक्षर त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं, वे 22 से 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन में सही फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर दें। अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम अवसर है। इसके बाद कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा और न ही किसी प्रत्यावेदन पर विचार किया जाएगा।
इन पदों पर होनी है भर्ती
आयोग को अब तक एसडीएम के 39 पदों, डिप्टी एसपी के 93, बीडीओ के 36, नायब तहसीलदार के 34, बेसिक शिक्षा अधिकारी के 13, एआरटीओ के चार, डीपीआरओ के पांच और सीडीपीओ के 14 पदों के अधियाचन मिल चुके हैं। इसके अलावा कुछ अन्य पदों के अधिचायन भी मिले हैं। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने तक परीक्षा में नए पदों के अधियाचन को शामिल किए जाने का प्रावधान है। ऐसे में पदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।