फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राज्य विवि प्रवेश के लिए 15 मई से आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय परिसर में संचालित स्नातक एवं परास्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे और काउंसलिंग की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय परिसर में संचालित चार एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश होंगे। इनमें इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन आर्ट्स (आइपीए), इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन कामर्स (आइपीसी), इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन साइंस (आइपीएस) और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आइपीएम) शामिल हैं। वहीं, परास्नातक पाठ्यक्रमों में एमए, एमएसएसी, एमकाॅम और एमएसडब्ल्यू के 18 विषयों में दाखिले होंगे।
कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार सिंह के अनुसार एनसीसी ‘बी’ या ‘सी’ प्रमाणपत्र धारक को ढाई प्रतिशत एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी को पांच प्रतिशत अधिभार अंक प्रदान किए जाएंगे। प्रवेश के लिए 40 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। एससी एवं एसटी के लिए 35 प्रतिशत न्यूनतम अंक की अर्हता निर्धारित की गई है। साथ ही 19 कौशल विकास पाठ्यक्रमों की सूची भी विश्वविद्यालय ने जारी की है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने फीस का विवरण भी जारी कर दिया है। बीकाम-एमकाम एकीकृत पाठ्यक्रम की प्रथम छह सेमेस्टर के लिए फीस 9250 रुपये प्रति सेमेस्टर और अंतिम चार सेमेस्टर के लिए 12250 रुपये प्रति सेमेस्टर, बीबीए-एमबीए में प्रथम छह सेमेस्टर के लिए 12,250 रुपये प्रति सेमेस्टर और अंतिम चार सेमेस्टर के लिए 14750 रुपये प्रति सेमेस्टर निर्धारित की गई है।
वहीं, बीए-एमए में प्रथम छह सेमेस्टर के लिए 7250 रुपये प्रति सेमेस्टर और अंतिम चार सेमेस्टर के लिए 9250 रुपये प्रति सेमेस्टर फीस निर्धारित की गई है। इस वर्ष से शुरू होने जा रहे बीएससी-एमएससी पाठ्यक्रम में पहले छह सेमेस्टर के लिए 11250 रुपये प्रति सेमेस्टर और अंतिम चार सेमेस्टर के लिए 13750 रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें