फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : खान निरीक्षक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यूपीपीएससी में 25 फरवरी तक जमा किए जाएंगे आवेदन

Mon, 13 Feb 2023 10:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रारंभिक परीक्षा में 177 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए थे, जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म 19 फरवरी तक भरना है। अभ्यर्थियों को आवेदन में एक बार त्रुटि सुधार का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खान निरीक्षक भर्ती-2022 की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। आवेदन 25 फरवरी तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में जमा किए जाएंगे। खान निरीक्षक के 55 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आयोग ने सात फरवरी को जारी किया था। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 5601 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 2062 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा में 177 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए थे, जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म 19 फरवरी तक भरना है। अभ्यर्थियों को आवेदन में एक बार त्रुटि सुधार का मौका भी मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर अन्य दस्तावेजों के साथ उसे 25 फरवरी शाम पांच बजे तक या इससे पहले पंजीकृत डाक के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आयोग के गेट नंबर-तीन पर स्थित डाक अनुभाग के काउंटर पर उपलब्ध कराना है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें