जिले के प्राइवेट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा एक अथवा पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु एक अप्रैल 2019 को तीन वर्ष से अधिक एवं छह वर्ष से कम और कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु छह वर्ष या उससे अधिक एवं सात वर्ष से कम होनी चाहिए।शहरी क्षेत्र (नगर निगम/नगर पंचायत) के लिए ऑनलाइन आवेदन निर्धारित वेबसाइट ‘http://rte25.upsdc.gov.in’ पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वार्ड में प्रदर्शित विद्यालयों में किया जा सकता है।
शहरी क्षेत्र में आवेदन जिस वार्ड के विद्यालयों में आवेदन कर रहा है, उसीवार्ड का निवासी भी होना चाहिए। शहरी क्षेत्र में आवेदन ऑनलाइन होंगे। ग्रामीण क्षेत्र के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन पत्र संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा होंगे। आवेदन पत्र निर्धारित वेबसाइट या संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
सेनानिवृत्त बेसिक शिक्षकों को अधिवेश 28 को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेशीय सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की ओर से 28 मार्च को सुबह 11 बजे सरदार पटेल सेवा संस्थान, अलोपीबाग में अवकाश प्राप्त शिक्षकों का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। पिरषद के अध्यक्ष दूधनाथ सिंह के अनुसार इस मौके पर परिषद का चुनाव भी होगा। इस कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा परिषदीय अवकाश प्राप्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं आमंत्रित हैं।