फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : श्रीकृष्ण कूप पर पूजा व परिक्रमा की मांग में दाखिल की अर्जी, परिक्रमा की मांगी अनुमति

Fri, 03 Jan 2025 11:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि के विवादित परिसर में श्रीकृष्ण कूप पर पूजा व परिक्रमा की मांग को लेकर अर्जी दाखिल की गई। इसमें शाही मस्जिद ईदगाह के सचिव तनवीर अहमद व यूपी सुन्नी सेंट्रल बोर्ड ऑफ वक्फ को पक्षकार बनाया गया है।
विज्ञापन
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि के विवादित परिसर में श्रीकृष्ण कूप पर पूजा व परिक्रमा की मांग को लेकर अर्जी दाखिल की गई। इसमें शाही मस्जिद ईदगाह के सचिव तनवीर अहमद व यूपी सुन्नी सेंट्रल बोर्ड ऑफ वक्फ को पक्षकार बनाया गया है। प्रार्थना पत्र श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने दाखिल किया है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार श्रीकृष्ण कूप पर माता शीतला सप्तमी व एवं अष्टमी पर वर्षों से बसोढ़ा पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी के दिन अखंड श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर की परिक्रमा की जाती है। शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी आदि के लोग परंपरागत पूजा व परिक्रमा को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा कि सनातन धर्म के सभी व्रतों में केवल बसोढ़ा पूजा का व्रत है, जिसमें बासी खाना खाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि बसोढ़ा पूजा से मनुष्य को रोगों और कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। विवादित जगह पर स्थित श्रीकृष्ण कूप पर आज भी सनातनी लोग शादी विवाह व त्योहारों पर पूजा करते आ रहे हैं, अब रोका जा रहा है। प्रार्थना पत्र के माध्यम से कृष्ण कूप पर पूजा करने व एकादशी के दिन जन्मभूमि परिसर की परिक्रमा करने की अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें