फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

Fri, 12 May 2017 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,इलाहाबाद
विज्ञापन
करियर प्लस - फोटो : SELF
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। बीच में कुछ दिनों के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए संबंधित वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया था जबकि 12 मई को आवेदन की अंतिम तिथि थी। ऐसे में कई अभ्यर्थी फॉर्म भरने से वंचित हो रहे थे। उन्होंने कुलपति को मेल के माध्यम से अपनी शिकायत भेजी, जिसके बाद कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 मई कर दी।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड करना होता है। इसके बाद फॉर्म भरकर उसे मेल के माध्यम से जमा करता होता है। साथ ही उसकी हार्डकॉपी का प्रिंट निकालकर अलग से भी जमा करना पड़ता है। चार-पांच दिनों से वेबसाइट काम नहीं कर रही थी। ऐसे में जिन्होंने फॉर्म पहले से डाउनलोड किए, वही आवेदन कर सके और बाकी अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सके। इसी आड़ में साइबर कैफे का संचालन करने वाले कुछ लोगों ने कमाई शुरू कर दी। उन्होंने फॉर्म डाउनलोड कर लिए और अभ्यर्थियों से फॉर्म भरने के लिए एक-एक हजार रुपये वसूले। कटरा में मनमोहन पार्क के पास एक दुकान मेें इसी तरह की वसूली की शिकायत सामने आई।

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 मई थी। ऐसे में इलाहाबाद से बाहर रहने वाले जो अभ्यर्थी वेबसाइट के काम न करने के कारण फॉर्म नहीं भर सके, उन्होंने मेल के माध्यम से वीसी को समस्या बताई। ऐसे अभ्यर्थियों के सामने यह दिक्कत भी थी कि आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट समय से विश्वविद्यालय में कैसे जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. हर्ष कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की समस्या को देखते हुए वीसी के निर्देश पर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 मई कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें