फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शब-ए-बारात शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
वारसी समिति उत्तर प्रदेश ने शब-ए-बारात की रात को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। नखासकोहना स्थित समिति कार्यालय में अध्यक्ष हजरत मौलाना मोहम्मद आरिफ वारसी की अध्यक्षता में विशेष बैठक में हुई। समिति ने शासन-प्रशासन से अनुरोध किया कि दरगाहों, मस्जिदों और कब्रिस्तानों पर आने-जाने वाले जायरीनों की सुविधा व सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही साफ-सफाई, जलनिकासी और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। समिति ने सभी मजहब के लोगों से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। बैठक में कमेटी के सभी पदाधिकारी तथा सदस्य इस्लाम वारसी, अरुण कुमार कुशवाहा इकबाल अहमद वारसी,संगम मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें