बाइक सवार को बचाने के चक्कर में शनिवार को अप्पे पलट गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सभी मऊआइमा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। घायलों को सीएचसी मऊआइमा के बाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
चकश्याम गांव के कुछ युवकों ने अयोध्या दर्शन करने के लिए गांव के मोती लाल की अप्पे को बुक कराई थी। इसके लिए वे मऊआइमा रेलवे स्टेशन जाते जा रहे थे। जैसे ही वे चौहान के पूरा के निकट पहुंचे कि सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अप्पे पलट गया।
इस दौरान जीतेन्द्र प्रजापति (18),आकाश कुमार (16) निवासी चकश्याम, शिवकुमार (18) हिंचवापुर, अरुण कुमार मौर्या (22) किरांव, अनिल कुमार (27) चकश्याम, लव कुमार (18) सधनगंज और बाइक सवार नितिन कुमार (18) ग्राम नसरतपुर सोरांव घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मऊआइमा ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया।