फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलोप शंकरी मंदिर का हुआ सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 संक्रमण की वजह से बंद 51 शक्तिपीठों में से एक मां अलोप शंकरी मंदिर का शनिवार को नगर निगम प्रशासन ने सैनिटाइजेशन कराया। आठ जून से खुल रहे धार्मिक स्थलों के मद्देनजर इस मंदिर को सैनिटाइज किया गया। मंदिर के प्रबंधक पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सेक्रेटरी रामसेवक गिरि, महंत यमुना पुरी की उपस्थिति में नगर निगम के जोनल अधिकारी संजय ममगाई की टीम ने सैनिटाइजेशन किया। महंत रामसेवक गिरि ने बताया कि मंदिर खुलने के बाद दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। साथ ही एक -दूसरे के बीच सामाजिक दूरी बनाने के लिए मंदिर परिसर में गोला निशान भी बनाए गए हैं, ताकि श्रद्धालु निर्धारित स्थानों पर खड़े होकर मां का दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें