राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौकठा में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को नारी सुर?
- फोटो : NAINI
गुड टच, बैड टच के साथ राइट एंड रांग टच के बारे में भी हर लड़की को जानना चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि जिसे अपने अधिकारों के बारे में न पता हो, वो ग़लत तरह से छूने का खुलकर विरोध न कर पाए। कानून के हिसाब से किसी लड़की या महिला को सूरज डूबने के बाद और सूरज उगने से पहले गिरफ़्तार नहीं किया जा सकता। अगर महिला का कोई पीछा करता है, व्यक्तिगत या इंटरनेट, सोशल मीडिया या फोन के माध्यम से परेशान करता है तो धारा 354 डी आईपीसी के तहत उसको जेल हो सकती है। आज अगर कोई महिला या लड़की कहीं भी खुद को असुरक्षित महसूस करे तो तत्काल 181, 1090, 1098 या 100 टोल फ्री नंबर पर काल करके सूचना दे सकती है और उस पर पुलिस फौरन एक्शन लेगी।
यह बातें घूरपुर के चौकठा गांव स्थित राजाराम सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक चंद्रभान सिंह पटेल ने कही। अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के तहत नारी सुरक्षा एवं सम्मान के कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के पास तमाम अधिकार हैं। एक चीज जो हमेशा कहा जाता है कि सामने वाले कि भावभंगिमा को देखें, अगर खतरा महसूस हो तो डर कर भागे नहीं बल्कि आस-पास मौजूद लोगों से मदद मांगें। पुलिस की सहायता लें। जब पब्लिक ट्रांसपोर्ट में चढ़े तो अपना बैग आगे को ओर रखकर जो बाद पीठ पर टांगते है, उसे आगे की तरफ से टांग लें। अंत में कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं को नारी संरक्षण और सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। वाद-विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रबंधक के अलावा प्रधानाचार्य विजय सिंह पटेल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। महेश कुमार विश्वकर्मा, अरुण कुमार पाल, बृजेश सिंह, अमन कुमार पटेल, अमृतलाल पाल, अभयराज पाल, रामसुमेर, राधा श्रीवास्तव व सहायक प्रबंधक विपिन कुमार सिंह मौजूद रहे।
राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौकठा में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को नारी सुर?- फोटो : NAINI
राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौकठा में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को नारी सुर?- फोटो : NAINI