Aparajita: Cancer and other disease tests in health test camp
- फोटो : CITY DESK
स्वास्थ्य शिविर में कैंसर एवं अन्य रोग की हुई जांच
0 अमर उजाला अभियान के तहत डा. ओझा क्लीनिक में लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
नोट...फोटो है
प्रयागराज। अमर उजाला अपराजिता के तहत रविवार को कीडगंज स्थित डा. ओझा क्लीनिक में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा। सुबह नौ बजे से दिन में तीन बजे तक चले इस शिविर में कुल 189 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया। खास बात यह रही कि शिविर में कैंसर जांच का विशेष इंतजाम रहा। इस दौरान महिलाओं से जुड़े रोग पर भी स्त्री रोग विशेषज्ञ ने परामर्श दिया। शिविर के दौरान खून की जांच भी नि:शुल्क की गई। इसके अलावा दवाओं का भी नि:शुल्क वितरण हुआ।
डा. ओझा क्लीनिक मेें नि:शुल्क स्त्रीरोग, बांझपन एवं कैंसर जांच शिविर में डा. एलएस ओझा, डा. शशांक और डा. दीप्ति ओझा ने मरीजों की जांच की। शिविर में डा. दीप्ति ओझा ने महिलाओं की तमाम समस्याओं का निदान किया। उन्हें फिट रहने के टिप्स भी दिए। इस दौरान डा. एलएस ओझा और डा. शशांक ने कैंसर की संभावना को लेकर पहुंचे लोगों की जांच की। नाक, कान, गला आदि की भी वहां जांच की गई। तमाम लोगों के शुगर की भी शिविर में जांच करने के साथ लोगों को नि:शुल्क दवा का भी वितरण किया।