पत्रकारों ने सवाल किया कि अपना दल के कार्यकर्ता कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे तो वह सवाल को टाल गईं और कहा कि एनडीए के उम्मीदवार ही चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी पूरी ताकत और निष्ठा के साथ उम्मीदवारों को जिताने के लिए जोर लगाएगी।
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने भी कहा कि उप चुनाव में टिकट किसको मिलेगा यह एनडीए के नेता आपस में बैठकर तय करेंगे। फिलहाल अपना दल के कार्यकर्ता एनडीए उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। सभी दस सीटों पर एनडीए की जीत होने वाली है।