प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भइया विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य पर लोकनृत्य प्रतिय
- फोटो : स्रोत : बिजली विभाग
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पारंपरिक भाषण, देशभक्ति गीत व भारतीय लोकनृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अनुपम, दिव्या और श्रेया चैंपियन बने। वहीं, लोकनृत्य में गिद्दा समूह अव्वल रहा।
पारंपरिक भाषण प्रतियोगिता में अनुपम द्विवेदी ने प्रथम, गूंजा सिंह ने द्वितीय और सौरभ सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में दिव्या शांडिल्य प्रथम, आर्यन दुबे द्वितीय, फलक अंजुम व खुशी गौतम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
लोकनृत्य प्रतियोगिता के एकल वर्ग में श्रेया मिश्रा ने प्रथम, शुभ्रा मिश्रा ने द्वितीय और रोहित ने तृतीय स्थान हासिल किया। समूह वर्ग में गिद्दा समूह (मुस्कान व आकांक्षा) ने पहला, लावणी समूह (भूमिका, पल्लवी, सोनाक्षी) ने दूसरा और कजरी समूह (शिवानी व राखी मिश्रा) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। संचालन डॉ. अल्का मिश्रा ने किया। इस मौके पर डॉ. दिव्या द्विवेदी, डॉ. स्वस्तिका, डॉ. आराधना, प्रो. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. अतुल वर्मा, डॉ. प्रवीण द्विवेदी आदि रहे।