फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंटू मिश्र के माता-पिता ने दी सीबीआई चार्जशीट को चुनौती

Sat, 03 Sep 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। एनआरएचएम घोटाले में घिरे में बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्र उर्फ अंटू मिश्र के माता-पिता ने अपने खिलाफ दाखिल सीबीआई की चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका दाखिल कर चार्जशीट रद्द करने की मांग की गई है। याचिका पर न्यायमूर्ति अरुण टंडन सुनवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंटू मिश्र के पिता दिनेश चंद्र मिश्र और माता विमला मिश्र की ओर दाखिल याचिका पर बसपा के सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र मिश्र ने पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि याचीगण पर आरोप है कि उनके पास जो संपत्ति है वह एनआरएचएम घोटाले में अंटू मिश्र द्वारा कमाई गई है। इसे लेकर सीबीआई ने आरोपपत्र दाखिल किया है जबकि वास्तविकता यह है कि दोनों आयकर दाता हैं। उनके पास जो संपत्ति है, वह उनकी पैतृक संपत्ति है। राजनीति द्वेष के कारण उनको इस मामले में फंसाया गया है। याचिका पर अगली सुनवाई नौ सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें