फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भड़काऊ भाषण मामले में माफिया मुख्तार के बेटे उमर की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, गिरफ्तारी का रास्ता साफ

Tue, 19 Dec 2023 06:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विधानसभा चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी ने भड़काऊ बयान दिया था। इस मामले में मऊ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में अब्बास के भाई उमर अंसारी को भी आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी का बेटा उमर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी का आपराधिक इतिहास उसके लिए मुसीबत बन गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में उमर की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। अब उसकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


यह फैसला न्यायमूर्ति समित गोपाल की एकल पीठ ने उमर अंसारी की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज करते हुए सुनाया है। 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान सुभासपा के प्रत्याशी अब्बास अंसारी के समर्थन में पहाड़पुरा सभा में अधिकारियों को चुनाव के बाद ठीक करने की धमकी दी थी। ड्यूटी के दौरान मौजूद उपनिरीक्षक ने मऊ जिले की कोतवाली नगर थाने में सुभासपा के प्रत्याशी अब्बास अंसारी, आयोजक मंसूर अहमद अंसारी समेत 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में उमर के बड़े भाई विधायक अब्बास अंसारी को जमानत मिल चुकी है।

कोर्ट ने कहा कि याची आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। साथ ही मामलों के विचारण में इसका रवैया असहयोगात्मक रहा है। ऐसे में याची अग्रिम जमानत पाने का हकदार नहीं है। याची के वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल चतुर्वेदी ने दलील दी कि उमर के खिलाफ राजनीतिक कारणों से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। एफआईआर पुलिस अधिकारियों द्वारा दर्ज करवाया गया है। वहीं, राज्य की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी श्रीवास्तव ने कोर्ट को बताया कि उमर का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्यवाही भी प्रचलित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
मामला मऊ जिले का है। अभियोजन के अनुसार एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी और उमर अंसारी और मंसूर को आरोपी बनाया गया। इसमें आरोप था कि तीन मार्च 22 को विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सुभासपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने जनसभा की।

इसमें मंच से अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के द्वारा चुनाव के बाद अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग रोकने और उनका हिसाब-किताब करने संबंधी बयान दिया गया था। जब यह बयान अब्बास अंसारी के द्वारा मंच से दिया जा रहा था तब मंच पर उमर अंसारी भी मौजूद था।

विवादित बयान का वीडियो हुआ था वायरल
इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें माफिया मुख्तार के बेटे भड़काऊ बयानबाजी करते दिखे। बाद में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर मऊ नगर कोतवाली में अब्बास अंसारी उसके छोटे भाई उमर अंसारी सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें