फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एंटी करप्शन ने आपूर्ति निरीक्षक को 10 हजार की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी टीम

Fri, 14 Nov 2025 12:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एंटी करप्शन की टीम ने आपूर्ति निरीक्षक नंदकिशोर यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ झूंसी से गिरफ्तार किया है। इन पर शिकायतों के निस्तारण करने को लेकर हर महीने रिश्वत मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
नंद किशोर यादव, आपूर्ति निरीक्षक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन की टीम ने आपूर्ति निरीक्षक नंदकिशोर यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ झूंसी से गिरफ्तार किया है। इन पर शिकायतों के निस्तारण करने को लेकर हर महीने रिश्वत मांगने का आरोप है। एंटी करप्शन की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


फूलपुर थाना क्षेत्र के हंडिया तहसील के अंतर्गत गांव बसना खास निवासी राजमणि कोटा राशन की दुकान की दुकान चलाते हैं। उन्होंने एंटी करप्शन टीम को शिकायत दी थी कि उनके विरुद्ध फर्जी शिकायतों के निस्तारण की जांच हंडिया में तैनात आपूर्ति निरीक्षक नंदकिशोर यादव कर रहे हैं, जो कि हर महीने रुपये की मांग कर रहे हैं।

शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी नंदकिशोर को झूंसी के लेबर चौराहा स्थित आवास विकास कॉलोनी के पास से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। एंटी करप्शन की जांच में सामने आया कि आपूर्ति निरीक्षक नंदलाल मूलरूप से देवरिया जिले के गांव खोराराम बढ्या बुजुर्ग का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी से टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें