फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एएनटीएफ ने 2.50 करोड़ कीमत के गांजा संग दो तस्करों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बृहस्पतिवार को दो तस्करों को 500 किलाे गांजा के संग गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपये आंकी गई है। इनकी पहचान मेजा थाने के गांव भसुंदर मझली निवासी शेषमणि पटेल उर्फ देवराज (39) और हंडिया सैदाबाद के गांव भदेवरा बमैला निवासी सुभाष चंद्र मिश्रा (59) के रूप में हुई है।
एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रयागराज के प्रभारी सतेंद्र प्रधान की टीम ने आरोपियों को वाराणसी पुलिस के सहयोग से लंका थाना क्षेत्र के डाफी सर्विस लेन स्थित मैक्सवेल अस्पताल के पास से दबोचा है। इनके कब्जे से गांजा के अलावा छत्तीसगढ़ नंबर का ट्रक, यूपी नंबर की कार, चार फोन और 82 हजार नकदी बरामद हुई है। आयोपियों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। आरोपियों ने बताया कि ओडिशा गांजा लाकर वह साथियों को बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भदोही, मिर्जापुर व प्रयागराज में सप्लाई
पकड़े तस्करों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी शेषमणि पर वाराणसी और मिर्जापुर में छह मुकदमे हैं। जबकि सुभाष के विरुद्ध वाराणसी के थाना लंका में एक मुकदमा पंजीकृत है। आरोपियों ने बताया कि गांजा भदोही, मिर्जापुर व प्रयागराज जिले में फुटकर में बेचते हैं। वहीं, आरोपियों को वाराणसी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें