फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एएनटीएफ ने 51 लाख रुपये के गांजा के साथ दो तस्करों को पकड़ा, बिहार से लाया गया था

Mon, 22 Sep 2025 06:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रयागराज की टीम ने गोरखपुर के बेलीपार बाघरगाडा अंडरपास के पास से नशा तस्करी के आरोप में दो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रयागराज की टीम ने गोरखपुर के बेलीपार बाघरगाडा अंडरपास के पास से नशा तस्करी के आरोप में दो को गिरफ्तार किया है। बिहार गोपालगंज निवासी कार सवार आरोपी अनूप दुबे और कल्लू शाह के कब्जे से टीम ने 102 किलो गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांजा की कीमत तकरीबन 51 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


एएनटीएफ प्रयागराज यूनिट को सूचना मिली थी कि बिहार से गांजा लाकर विभिन्न शहरों में सप्लाई करने वाले दो तस्कर गोरखपुर के बेलीपार बाघरगाडा के पास से गुजरने वाले हैं। सूचना पर रविवार को एएनटीएफ प्रभारी सतेंद्र प्रधान की अगुवाई में उप निरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल सत्येश राय समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने शाम करीब पांच बजे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

आरोपियों की कार से गांजा के अलावा दो मोबाइल और 1350 रुपये नकदी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके पास मिला गांजा कुशीनगर के थाना तरया सुजान के बाघाचौर निवासी रमेश सिंह ने बिहार से मंगवाया था। इसे आगे सप्लाई करना था। इसी बीच पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें