फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: विंध्याचल और मैहर में सोमवार से शुरू हुआ ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव, दर्शनार्थियों को मिलेगी सहूलियत

Mon, 22 Sep 2025 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शारदीय नवरात्र के मौके पर रेलवे ने विंध्याचल और मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रयागराज जंक्शन एवं छिवकी से गुजरने वाली 26 जोड़ी ट्रेनों का इन दोनों स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र के मौके पर रेलवे ने विंध्याचल और मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रयागराज जंक्शन एवं छिवकी से गुजरने वाली 26 जोड़ी ट्रेनों का इन दोनों स्टेशनों पर ठहराव किया गया। मैहर रेलवे स्टेशन पर नवरात्र के अवसर 15 जोड़ी ट्रेनों एवं विंध्याचल में 11 जोड़ी का 22 सितंबर से छह अक्तूबर तक अस्थायी ठहराव दिया है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि उक्त अवधि में मैहर में पांच-पांच मिनट एवं विंध्याचल में दो-दो मिनट के लिए ट्रेनों का ठहराव रहेगा।

विज्ञापन


इन ट्रेनों का मैहर में होगा ठहराव

  • 11055/11056 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस, 11059/11060 लोकमान्य तिलक-छपरा पवन एक्सप्रेस,
  • 12669/12670 चेन्नई-छपरा गंगा कावेरी एक्सप्रेस, 19051/19052 वलसाड-मुजफ्फरपुर, 11045/11046 कोल्हापुर-धनबाद, दीक्षाभूमि एक्सप्रेस, 15267/15268 लोकमान्य तिलक-रक्सौल, 18201/18202 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, 11037/11038 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस,
  • 17609/17610 पूर्णा-पटना एक्सप्रेस, 22103/22104 लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट, 18609/18610 लोकमान्य तिलक-रांची, 22971/22972 बांद्रा टर्मिनल-पटना, 22131/22132 पुणे-बनारस ज्ञानगंगा एक्सप्रेस, 15647/15648 लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी, 19045/19046 सूरत-छपरा ताप्तीगंगा एक्सप्रेस।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का विंध्याचल में रहेगा ठहराव

12307/12308 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, 22307/22308 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, 12801/12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12141/12142 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र, 12487/12488 सीमांचल एक्सप्रेस, 15657/15658 दिल्ली-कामाख्या, 15945/15946 लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़, 15647/15648 लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी, 12335/12336 भागलपुर-लोकमान्य तिलक, 12295/12296 बंगलूरू-दानापुर, 12167/12168 लोकमान्य तिलक-बनारस का ठहराव दो-दो मिनट के लिए रहेगा।

सुबह चार बजे से विंध्याचल के लिए शुरू हो गया बसों का संचालन

नवरात्र के मौके पर जीरो रोड बस स्टेशन से प्रत्येक 15 मिनट पर विंध्याचल के लिए बसों का संचालन सोमवार को सुबह चार बजे से शुरू हो गया। रात 11 बजे तक बसें चलाने की तैयारी है। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि विंध्याचल जाने वाले भक्तों की सुविधा के लिए यूपी रोडवेज का प्रयागराज एवं वाराणसी रीजन कुल 200 बसों को लगाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर-विंध्याचल-प्रयागराज रूट पर 65 बसें चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें