फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा की कॉपियों का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड-2026 की 10वीं और 12वीं की इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को होनी है। 42,078 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा के बाद बोर्ड कॉपियों का ऑनलाइन मूल्यांकन कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

यह पहला मौका होगा जब कॉपियों की जांच ऑनलाइन माध्यम से होगी। इस तकनीक के सफल होने पर सत्र 2027 की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच डिजिटल माध्यम से हो सकती है। बोर्ड के मुताबिक, इस व्यवस्था से मूल्यांकन पारदर्शी होगा।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत बीते सत्र में मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर के मूल्यांकन केंद्रों से छात्र-छात्राओं के प्राप्तांकों को प्रतिदिन सीधे परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया गया था। इसकी सफलता के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा की कॉपियों की जांच डिजिटल करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

विभाग के सूत्रों के अनुसार, ऑनलाइन जांच के साथ ही परीक्षक से भी कॉपियों की जांच कराई जाएगी। इससे कॉपियों की ऑनलाइन जांच कितनी प्रभावी है, इसका पता चलेगा। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि ऑनलाइन मूल्यांकन की तैयारी है लेकिन परीक्षा संपन्न होने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।


प्रदेश के 92 केंद्रों पर होगी परीक्षा

इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा प्रदेश के 92 केंद्रों पर होगी। हाईस्कूल के 20,821 छात्रों ने पंजीयन किया है। परीक्षा में सबसे अधिक गणित में 7,441 और विज्ञान में 4,788 छात्र शामिल होंगे।



दो पालियों में होगी परीक्षा

10वीं की परीक्षा सुबह पहली पाली में 8:30 से 11:45 बजे तक होगी। इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा दूसरी पाली में दो से 5:15 बजे तक होगी। इसमें 21,227 परीक्षार्थी शामिल होंगे।


जनपदवार परीक्षार्थियों की संख्या
प्रयागराज में 716, जौनपुर में 1774, मिर्जापुर में 605, कौशाम्बी में 283, प्रतापगढ़ में 715, वाराणसी में 1023, भदोही में 267, सोनभद्र में 343, चंदौली में 1117, गाजीपुर में 1367, बलिया में 1633, मऊ में 726, आजमगढ़ में 1186, कुशीनगर में 624, देवरिया में 965, महराजगंज में 412, गोरखपुर में 1252 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें