फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस, एसीएफ/आरएफओ प्री की उत्तरकुजी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2019 और सहायक वन अधिकारी (एसीएफ), क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) प्रारंभिक परीक्षा-2019 की अंतरित उत्तरकुंजी जारी कर दी। प्रारंभिक परीक्षा के तीसरे ही दिन उत्तरकुंजी जारी कर आयोग ने एक नया रिकार्ड भी बनाया। आयोग की इस तेजी से साफ संकेत मिले रहे हैं कि नए साल की शुरुआत में प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट देने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन

अंतरिम उत्तरकुंजी में आयोग ने सभी सवालों को सही माना है। अब अभ्यर्थियों पर निर्भर करता है कि वे किन सवालों को गलत मान रहे हैं। अभ्यर्थियों से उत्तरकुंजी पर 22 दिसंबर तक आपत्ति मांगी गई है। इसके बाद उत्तरकुंजी संशोधित होगी और प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के साथ अंतिम उत्तरकुंजी जारी की जाएगी। इससे पूर्व ओएमआर कॉपियों की स्कैनिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग अंतरिम उत्तरकुंजी जारी करता था, लेकिन इस बार आयोग ने प्रक्रिया बदल दी ताकि परिणाम समय से जारी किया जा सके। अब कॉपियों की स्कैनिंग और उत्तरकुंजी के संशोधन का काम एक साथ होगा।
पीसीएस मुख्य परीक्षा अगले साल 20 अप्रैल से प्रस्तावित है और मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम तीन माह का समय चाहिए। ऐसे में जनवरी तक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आ जाने की पूरी उम्मीद है। परीक्षा नियंत्रक अरविंद मिश्र के अनुसार उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है। अभ्यर्थी उत्तरकुंजी को देख लें और अगर कोई विसंगति प्रतीत होती है तो अपना प्रत्यावेदन साक्ष्य सहित भेज दें। सामान्य अध्ययन प्रथम एवं सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र दोनों विषयों के लिए अलग-अलग प्रत्यावेदन प्रेषित करने होंगे। अभ्यर्थी अपनी आपत्ति निर्धारित प्रारूप पर भरकर और साक्ष्यों की स्कैन कॉपी (पठनीय प्रति) आयोग के ईमेल ‘keypcsacf@gmail.com’ पर 22 दिसंबर तक भेज दें। इस ईमेल के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से प्राप्त प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें