फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन जुटाने की एक और पहल

Fri, 05 Jun 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। जमीन की कमी से जूझ रहे इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) ने इसके लिए फिर से पहल की है। एडीए यमुनापार मिर्जापुर रोड और रीवा रोड पर आवासीय योजनाओं के लिए जमीन लेने के प्रयास में हैं। यहां कुछ स्थानों पर जमीन चिह्नित भी की गई है। इसके साथ फाफामऊ, झूंसी और बमरौली के आगे भी जमीन की तलाश की जा रही है। उपाध्यक्ष ने अफसरों यह काम तेजी से करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जमीन न होने के कारण एडीए 24 वर्ष में कोई भी बड़ी आवासीय योजना नहीं शुरू कर सका है। हालांकि कालिंदीपुरम आवास योजना और गोविंदपुर आवास योजना में खाली पड़ी जमीन पर एडीए बहुमंजिला आवास योजना का निर्माण करा रहा है लेकिन प्लाट के मुकाबले इसमें लोगों की रुचि कम है। एडीए बड़ी आवास योजनाओं के लिए जमीन लेने का प्रयास काफी समय से कर रहा है। बीच में कुछ मौकों पर जमीन अधिग्रहण की योजना बनी लेकिन यह फाइलों में ही दब कर रह गई। पिछले दिनों उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने अफसरों को जमीन के लिए प्रयास तेज करने का निर्देश दिया।

इस दौरान अफसरों ने नैनी से करीब 15 किलोमीटर दूर रीवा रोड पर एक स्थान पर तकरीबन 50 एकड़ जमीन चिह्नित की है। इसके साथ मिर्जापुर रोड पर आईटीआई के आसपास भी खाली पड़ी कुछ जमीनों पर एडीए की नजर है। उपाध्यक्ष ने नैनी आवास योजना में भी खाली जमीन तलाशने को कहा है। इसी तरह फाफामऊ में शांतिपुरम आवास योजना के आगे और बमरौली के आसपास भी संभावना तलाशने का निर्देश दिया है। उपाध्यक्ष का कहना है कि नैनी में पहले से गई निजी बहुमंजिला आवास योजनाएं बन रही हैं। इसके साथ राज्य सरकार की योजना के तहत भविष्य में इस क्षेत्र में तेजी से विकास भी होना है। ऐसे में यहां जमीन मिलने पर बड़ी आवासीय योजना शुरू की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें