फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: झारखंड के साइबर ठग पर एक और एफआईआर दर्ज, कुर्की की तैयारी तेज

Sat, 25 Apr 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के एक प्रोफेसर से 6.55 लाख रुपये की ठगी में फरार चल रहे आरोपी सुनील कुमार मंडल उर्फ दुबे मंडल पर अब शिवकुटी थाने में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। साइबर थाने के निरीक्षक आलमगीर की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ लगातार गैरहाजिर रहने और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने के चलते यह कार्रवाई की गई है। अब उसके खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू किए जाने की तैयारी है। 20 अगस्त 2023 को एमएनएनआईटी के प्रोफेसर के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें लखनऊ स्थित उनके मकान का बिजली बिल जमा न होने पर रात साढ़े आठ बजे बिजली काटने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

मैसेज भेजने वाले ने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताते हुए एक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया। जब उस नंबर पर संपर्क किया तो आरोपी ने उन्हें रस्ट रिमोट डेस्कटॉप एप डाउनलोड कराकर 11-11 रुपये के ट्रांजैक्शन कर विश्वास जीता और फिर धीरे-धीरे कुल 6.55 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

जांच में झारखंड गिरिडीह स्थित ग्राम गपई निवासी सुनील का नाम सामने आया। आरोपी के खिलाफ पहले ही गैर-जमानती वारंट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। अब जल्द ही न्यायालय से अनुमति लेकर उसकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें