फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अतीक के करीबी हिस्ट्रीशीटर पप्पू गंजिया समेत चार पर एक और मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद के करीबी हिस्ट्रीशीटर जावेद अहमद उर्फ पप्पू गंजिया, पूर्व पार्षद मक्खन उर्फ मेराजुद्दीन समेत चार के खिलाफ फर्जीवाड़ा करके जमीन की प्लॉटिंग करने का मुकदमा नैनी कोतवाली में दर्ज किया गया है। जेल में बंद पप्पू गंजिया पर तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

यह मुकदमा डीसीपी यमुनानगर के आदेश पर दर्ज किया गया है। शहर से सटे मामा भांजा का तालाब क्षेत्र के चक देवानंद श्यामलाल का पूरा मोहल्ले में रहने वाले रमाशंकर भारतीय की पत्नी रामकली ने एफआईआर में कहा है कि उसके भाई बब्बू के नाम 0.126 हेक्टेयर जमीन माधोपुरा उपरहार में है। भाई के कोई संतान नहीं होने के चलते जमीन उसके नाम दर्ज है।
आरोप है कि जमीन के सह खातेदार पप्पू गंजिया, पूर्व पार्षद मक्खन उर्फ मेराजउद्दीन, अनवर ठेकेदार निवासीगण गंजिया और नूर मोहम्मद आदि ने कब्जा कर लिया। फर्जी कागजात बनवाकर उसके हिस्से पर भी प्लॉटिंग कर दी। इसकी शिकायत एसडीएम करछना और स्थानीय पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने भूमि की पैमाइश संभव नहीं होने की रिपोर्ट देने वाले क्षेत्रीय लेखपाल पर भी माफिया से मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भाई की हत्या का भी लगाया आरोप
रामकली के मुताबिक, आरोपियों ने ही उसके भाई बब्बू की पूर्व में हत्या की थी, जिसका मुकदमा अदालत में चल रहा है। वह वृद्ध है और उसका छोटा भाई भीरु जब भी जमीन की देखभाल के लिए जाता है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। नैनी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

गंजिया जेल में, गुर्गे कर रहे खेल
पप्पू गंजिया जेल में है। पिछले साल एसटीएफ ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया था। उस पर हत्या, धमकी, गालीगलौज जैसे संगीन आरोपों वाले तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जेल में होने के बावजूद गंजिया के गुर्गे नैनी में जमीनों पर कब्जा करके पुलिस की नाक के नीचे अवैध प्लॉटिंग करा रहे हैं। नैनी जेल के पास भी चल रही प्लॉटिंग में पप्पू गंजिया के ही गुर्गों का हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें