फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कर्जन ब्रिज के नीचे युवती से दुष्कर्म में एक अन्य हिरासत में

Sat, 23 Aug 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फाफामऊ में कर्जन ब्रिज के नीचे युवती से दुष्कर्म की घटना में शामिल दो आरोपी हिरासत में ले लिए गए हैं। ये वह आरोपी हैं जिन्होंने घटना के बाद युवती को बाइक पर बिठाकर फाफामऊ तक छोड़ा था। उनके दो दोस्तों की तलाश की जा रही है जिनमें से एक ने युवती से दुष्कर्म और दूसरे ने मारपीट की थी। अफसरों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वह अपने दोस्तों के कहने पर पहुंचे थे और उन्होंने उनके ही कहने पर बाइक से युवती को वापस ले जाकर छोड़ा। इनमें से एक पीछे बैठा जबकि युवती को बीच में बैठाया गया था।
पुलिस अब उनके दो दोस्तों की तलाश में जुटी है। युवती को बाइक से छोड़ने वाले एक युवक को एक दिन पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन

बेरहमी से पीटा, पूरे शरीर पर चोट के निशान
आरोपियों ने दुष्कर्म से पहले युवती को बेरहमी से पीटा था। उसके भाई ने बताया कि बहन के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। गले के साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर खरोंच के भी निशान हैं। पैर और मुंह पर डंडे जैसी ठोस चीज से चोट पहुंचाई गई है। घटना के छह दिन बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं है। बेतहाशा चोटों की वजह से वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही है।

घसीटकर ले गए थे ब्रिज के नीचे
फाफामऊ स्थित निजी अस्पताल में काम करने वाली 21 वर्षीय युवती का आरोप है कि 16 अगस्त को वह अपने साथी के संग बाइक से शहर से लौट रही थी। रात 8:30 बजे के करीब लघुशंका के लिए कर्जन ब्रिज के पास रुकने पर वहां मौजूद दो युवकों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर उसके साथी को मारपीट कर भगा दिया और फिर उसे घसीटकर नीचे की ओर ले जाकर दुष्कर्म किया। इससे पहले उसे डंडे से पीटा भी। पुलिस ने एक आरोपी पर दुष्कर्म जबकि तीन अज्ञात पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें