फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 20 से 24 मार्च तक चलेंगी परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं, बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी की समय सारिणी

Tue, 28 Feb 2023 12:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 20 से 24 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से समय सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा। सांकेतिक चित्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 20 से 24 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से समय सारिणी जारी कर दी गई है। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के डेढ़ लाख से अधिक विद्यालय शामिल होंगे।

विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने रविवार को प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को वार्षिक परीक्षा और मूल्यांकन के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। 26 से 30 मार्च तक कॉपियों का मूल्यांकन करने के साथ ही परिणाम तैयार कराना होगा। 31 मार्च को स्कूूलों में परीक्षाफल की घोषणा होगी और बच्चों की प्रगति रिपोर्ट सौंपी जाएगी। जिला स्तर पर समय सारिणी और निर्देश एक मार्च को भेजे जाएंगे। कक्षा एक से पांच और छह से आठवीं तक के प्रश्नों का निर्णय छह मार्च तक होगा।

प्रश्नपत्रों की छपाई 15 मार्च तक और खंड शिक्षा अधिकारियों की तरफ से स्कूलों में 18 मार्च तक प्रश्नपत्रों को भेजा जाना है। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा मौखिक, दो से पांच तक की मौखिक व लिखित और छह से आठवीं तक की परीक्षा लिखित होगी। परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी। हालांकि किसी भी बच्चे की कक्षोन्नति नहीं रोकी जाएगी। परीक्षा को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद में कंट्रोल रूम बनाया गया है। बच्चे या अभिभावक किसी भी समस्या को लेकर मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम 0532-4068926 और 7619883965 पर फोन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें