कांग्रेसियों ने थाना घेरा, तिरंगे के अपमान का लगाया आरोप
प्रयागराज। शनिवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस के नेताओं ने शनिवार को सिविल लाइंस थाने का घेराव कर तिरंगा यात्रा के आयोजक के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मुकदमा दर्ज करने के लिए आवाज उठाई। थाने के घेराव के दौरान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशांत रस्तोगी ने कहा कि पत्थर गिरज घर से निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान सुभाष चौराहे आयोजकों की ओर से तिरंगे के प्रतीक केतौर पर रंगोली बनाई गई थी। उस रंगोली पर लोग चल रहे थे। इतना ही नहीं, उस पर से वाहनों की भी वाजाही होती रही। यह तिरंगे का अपमान है। इसके लिए दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। चेताया कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता डीएम का घेराव करेंगे। थाने का घेराव करने वालों में ओम प्रकाश दुबे, पुनीत श्रीवास्तव, प्रांजल सिंह, अन्नू सिंह, चंद्रशेखर अधिकारी, हर्षित शरण, सतीश उपाध्याय, प्रदीप पांडेय, इरशाद उल्लह, गणेश कुमार शामिल थे।