फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मासूम की मौत से नाराज परिजनों ने रीवा राजमार्ग पर किया चक्काजाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

Sat, 04 Oct 2025 01:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्राइवेट अस्पता में इलाज के दौरान मासूम की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रीवा राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
मासूम की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर जाम करते परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी निवासी विशाल पटेल के दो वर्षीय बालक देव की इलाज के दौरान हुई मौत से नाराज नागरिकों ने शनिवार की दोपहर शाखा ब्लॉक के समीप रीवा राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन लोग मुआवजा देने और चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


नैनी थाना क्षेत्र के दादरी निवासी विशाल पटेल के दो वर्षीय बेटे देव को बीते कई दिनों से बुखार आ रहा था, जिससे पूरा परिवार परेशान था। शनिवार को अधिक बुखार आने की वजह से उसे समीप स्थित एक क्लीनिक में चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक ने उसे एक इंजेक्शन लगाया था, जिससे कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी फैलते ही आसपास के लोगों में गुस्सा भड़क गया।

लोग जब क्लीनिक पर पहुंचे तो चिकित्सक वहां से फरार हो चुका था। इस पर नाराज नागरिकों ने चाका ब्लॉक के समीप रीवा राजमार्ग पर शव रखकर कर जाम लगा दिया। सड़क पर बड़ी संख्याओं में महिलाओं के बैठने से पुलिस भी बैक फुट पर आ गई। पुलिस ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं। नागरिक आरोपित क्लिनिक संचालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। चक्काजाम के चलते वाहनों का लंबी कतार लग गई है। लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें