फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायराना हरकत पर भड़का गुस्सा, विरोध में जलाए चीन के झंडे और उत्पाद

विज्ञापन
प्रयागराज के मुंडेरा इलाके में हिंदू जागरण मंच की ओर से चीन के झंडे के साथ ही वहां के उत्पादों का दहन किया गया - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

प्रयागराज। लद्दाख में चीन की कायराना हरकत पर हिंदू जागरण मंच ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की । मंच से जुड़े लोगों ने बुधवार को मुंडेरा में चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उसका झंडा जला दिया । इस दौरान तमाम चाइनीज प्रोडक्ट भी जलाए गए । चीन मुर्दाबाद के नारे लगाने के साथ मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि वह अब चीन के किसी भी उत्पाद का प्रयोग नहीं करेंगे और ना ही उसे बाजार से खरीदेंगे ।

विज्ञापन



हिंदू जागरण मंच की ओर से चीन के खिलाफ बुधवार को शहर के अलग-अलग 20 स्थानों पर प्रदर्शन किया गया। सभी स्थानों पर चीन के उत्पाद और वहां का झंडा जलाकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा कि चीन की असलियत सामने आ गई है। कल चीन ने दगाबाजी करते हुए धोखे से हमारे 20 वीर सैनिकों को निशाना बनाया। जिससे वे वीरगति को प्राप्त हो गए। इसका विरोध करते हुए हम आज यह शपथ लेते हैं कि चीन द्वारा बनाया गया या वहां पर उत्पादित किया हुआ कोई भी सामान ना तो हम आज के बाद प्रयोग करेंगे और ना कभी खरीदेंगे । उन्होंने कहा कि हम चीन के सामानों का बहिष्कार करके देश के सैनिकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन



इस दौरान तमाम स्थानों पर आम लोगोंं से भी आग्रह किया कि चीन द्वारा बनाए गए किसी भी वस्तु का उपयोग नहीं करें । विरोध प्रदर्शन के बाद लद्दाख में शहीद हुए जवानों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया । इस अवसर पर महामंत्री निरंकार त्रिपाठी,धनी शर्मा,गौरव नारनोली, संजय सिंह, गया प्रसाद पाडेय, सतेंद्र शर्मा ,डॉ एम अली, एचसी शर्मा, निखिल केसरवानी ,आत्माराम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें