घूरपुर। लोगों ने भीटा पहाड़ी में स्थापित गोशाला में मृत गायों को खुले में फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे आसपास दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल है। भीटा गांव के विष्णु प्रजापति और लादेन आदि ने बीमारी फैलने की आशंका जताई है। इस संदर्भ में ग्राम प्रधान देवरिया राजीव गिरि का कहना है कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। पता कर उचित कार्रवाई करेंगे।