फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर फूटा सपाइयों का गुस्सा, कैंडल मार्च निकालने पर पुलिस से झड़प

Wed, 30 Sep 2020 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
हाथरस कांड को लेकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाथरस में बालिका के साथ गैंग रेप पीड़िता की मौत से शहरियों में जबरदस्त रोष है। सपा के विभिन्न संगठन के बैनर तले युवाओं और महिलाओं ने सुभाष चौराहा पर कैंडल मार्च निकाला तथा गिरफ्तारी दी। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
घटना के विरोध में सपा महिला सभा, छात्रसभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान वे मौन भी रहे। इसके बाद सुभाष चौराहे पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पहले से मौजूद फोर्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो रिचा सिंह समेत अन्य महिला कार्यकर्ता धरने पर बैठ गईं। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में कई बार तीखी झड़प हुई। सुनील सिंह, निर्मला यादव समेत कई कार्यकर्ताओं को चोट लगी। विरोध बढ़ने पर नेहा यादव, उदय यादव, निर्मला यादव, शिव यादव, खुशनूमा बानो आदि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कैंडल मार्च तथा प्रदर्शन में सबीहा मोहानी, मंजू पाठक, रेखा उपाध्याय, निधि यादव, रेखा उपाध्याय, मंजू यादव, गुड्डी यादव, मो.दानिश, सै.मो.अस्करी आदि शामिल रहे। 

आक्रोशित ग्रामिणों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
उधर, सपा दलित समाज के बच्चा पासी, देव बोस, मो. शारिक़ ने हाईकोर्ट चौराहे स्थित आंबेडकर प्रतिमा के समाने कैंडल जलाकर बालिका के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने पुलिस पर आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए निंदा की।
विज्ञापन

छात्रसंघ भवन से बालसन तक निकाला कैंडल मार्च

बालिका से गैंगरेप के विरोध में एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन से बालसन चौराहा से कैंडल मार्च निकाला। बालसन चौराहा पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसका छात्रों ने तीव्र विरोध किया। इस दौरान छात्रों की पुलिस झड़प भी हुई। छात्रों ने पुलिस पर बल प्रयोग का भी आरोप लगाया। मार्च में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, अक्षय क्रांतिवरी, जितेश मिश्र, सत्यम कुशवाहा आदि शामिल रहे। सीएमपी डिग्री कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष करन सिंह परिहार के नेतृत्व में भी छात्रों ने विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर सदानंद तिवारी, चंद्रशेखर मौर्य, मनराज, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें