फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और लुढ़केगा पारा, नए साल पर होगी कड़ाके की ठंड

विज्ञापन
And the mercury will roll down, the new year will be bitterly cold - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
और लुढ़केगा पारा, नए साल पर होगी कड़ाके की ठंड
विज्ञापन

0 शीतलहर ने तोड़ा धूप का गुमान, साल की विदाई के दिन बारिश के आसार
0 सूरज चमका तो चार डिग्री गिरा अधिकतम पारा, बर्फीली हवाओं से आफत
प्रयागराज। ठंडी बर्फीली हवाओं और सुबह कोहरा घना होने के बाद बुधवार को दिन में धूप निकलने से राहत रही, लेकिन शीतलहर से ठंड कड़क रही। शाम होते ही गलन बढ़ गई। सूरज चमकने से अधिकतम पारा चार डिग्री चढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और कोल्ड वेव से ताममान में उठापटक जारी रहेगी। कोहरा तो रहेगा ही पारा अभी और लुढ़क सकता है। पूर्वानुमान है कि नए साल में कड़ाके की ठंड होगी। इससे पहले इस साल की विदाई के दिन 30 या 31 दिसंबर को बारिश के भी आसार हैं।
मौसम साफ रहने से क्रिसमस की खुशियां दोगुनी हो गईं। लोग घरों के बाहर निकले तो ठंडी हवाओं ने जैकेट, स्वेटर ही नहीं टोपा और मफलर चढ़ाने पर मजबूर कर दिया। कड़ाके की ठंड में लोगों को शाम को परेशानी का सामना करना पड़ा। शीतलहर से बढ़ी गलन सताती रही।
विज्ञापन

बुधवार को सूरज चमका तो लेकिन धूप ठंडी हवाओं के कहर से कम प्रभावी रही। शीतलहर ने धूप का गुमान तोड़ दिया। इस बीच अप्रत्याशित रूप से अधिकतम पारा 24 घंटे में 13.7 डिग्री से बढ़कर 17.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 9.9 डिग्री से बढ़कर 10.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा लेकिन गलन तारी रही। वातावरण में उच्चतम स्तर पर बनी नमी के कारण सुबह कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई।
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक तापक्रम कमी का क्रम जारी रहेगा। नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड से होगा। इस बीच बारिश और कोहरा भी सताएगा। बीच-बीच में मौसम साफ होकर धूप सेंकने का भी कराने का मौका देगा।
0 बढ़ी ऊनी कपड़ों की बिक्री
सर्द मौसम में बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए स्वेटर, जैकेट के साथ इनर आदि भी खरीद रहे हैं। टोपा, मोजा और मफलर संग दस्तानों की मांग बढ़ी है। इस सप्ताह ठंड के तेवर कड़े रहने से महंगी अंगूरा की टोपियों और लेदर के दस्तानों की वेरायटी कम हो गई। अब लोगों को ऊनी कपड़ों पर छूट का इंतजार है, जो स्वेटर, जैके ट पर ही मिलेगी, टोपी आदि पर नहीं।
विज्ञापन

0 लइया, पट्टी की भी मांग
ठंड में गुड़ की लइया पट्टी की मांग बढ़ी है। चौक, कटरा बाजार की चुनिंदा दुकानों पर ही नहीं ठेलों से इन उत्पादों को खरीदने वाले बढ़े हैं। लोग देसी गुड़ की भी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें