फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... और बढ़ जाएगी ट्रेनों व यात्रियों की सुरक्षा

Tue, 03 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में संरक्षा को लेकर जल्द बड़ा बदलाव दिखने की संभावना है। लोको पायलटों की मदद के लिए कैब में सिगनल अलर्टर के इंतजाम हो सकते हैं जो 200-300 मीटर पहले ही ड्राइवर को सिगनल आने की सूचना देंगे। सिगनल पोस्ट के रखरखाव, इंजन के कैब में बदलाव, वीसीडी अलर्टर जैसी व्यवस्थाएं होनी हैं। रेलवे कर्मचारी संगठन के डेढ़ दर्जन सुझावों में से ज्यादातर को रेलवे बोर्ड ने भविष्य में लागू करने की रजामंदी दिखाई है। दावा किया जा रहा है कि रेलवे के इन प्रयासों से सिगनल ओवरशूट करने वाली समस्या तो रुकेगी ही। यात्रियों की सुरक्षा भी इससे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन


रेलवे में चालकों की लापरवाही या इंतजामों की खामी के चलते आए दिन सिगनल ओवरशूट के मामले होते हैं। इन पर रोक लगाने के लिए ट्रेन इंजनों में सिगनल आने की चेतावनी देने वाले यंत्र लगाने की योजना बनाई है जो सिगनल के पहले ही चालक और गार्ड को उसकी सूचना दे सके। इसे वॉकी-टॉकी से जोड़ा जा सकता है। बोर्ड ने आरडीएसओ को इस प्रोजेक्ट की व्यवहारिकता का अध्ययन करने को कहा है। डीजल इंजनों में कार्बन मोनो आक्साइड के कारण चालकों के सांस लेने में दिक्कतों को भी दूर किया जाना है। तीन साल में सिगनल पोस्ट को पेंट करनी की पुरानी प्रथा भी बदल सकती है। इसे हर साल किया जा सकता है। कैब के नए ले-आउट पर भी काम शुरू कर दिया गया है। बोर्ड ने नए कैब की डिजाइनिंग के लिए अफसरों को नामित कर दिया है। साथ ही मुख्य लाइनों के ट्रेन चालकों के कैब भी वातानुकूलित हो सकते हैं।

यह बदलाव साउथ वेस्टर्न रेलवे मजदूर यूनियन के बोर्ड को भेजे 13 सूत्रीय सुझावों के कारण होने हैं। एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने भी इन सुझावों को बोर्ड के सामने उठाया था, जिंस पर बोर्ड ने सकारात्मक रुख दिखाया है। बोर्ड के सचिव ने एआईआरएफ के महामंत्री को पत्र लिखकर बोर्ड के फैसले की जानकारी दी है। बता दें कि सेफ्टी को लेकर यात्री ही नहीं, कर्मचारी भी रेलवे के इंतजामों पर सवाल उठाते रहते हैं। कर्मचारियों की शिकायत है कि अरबों रुपये खर्च कर सेफ्टी के उपाय किए जाते हैं लेकिन कई ऐसे कार्य हैं जिन पर कम पूंजी में अच्छा कार्य हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें